पेंशनरों की बैठक में ओपीएस का मुद्दा छाया
सीकर। राजस्थान पेंशनर समाज सीकर की बैठक चैधरी मामराज सिंह की अध्यक्षता में डाक बंगले में आयोजित की गई। बैठक में ओपीएस लागू करने, आठवें वेतन आयोग का गठन करने, 65 वर्ष की आयु पर अतिरिक्त पेंशन देने, निजीकरण पर रोक लगाने और खाली पदों पर नियमित भर्ती करने जैसे मांगों को लेकर प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया गया। पेंशनरों ने कहा कि इन मांगों को लेकर देशभर के कर्मचारियों और पेंशनरों में भारी असंतोष है, जिसका खामियाजा आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनावों में भाजपा को भुगतना पड़ सकता है। बैठक में महावीर प्रसाद शर्मा, बनवारीलाल सैनी खण्डेला, शम्भूदयाल रींगस, निवास शर्मा माधोपुर, रिछपाल सिंह कांवट, भागीरथ चाहिल, रामेश्वरलाल दादिया, गंगाधर शर्मा, रामचन्द्रसिंह गढ़वाल, बिरजूसिंह शेखावत, मोहम्मद इकबाल, रसुल बक्श सहित अनेक पेंशनर मौजूद रहे।