Dark Mode
नर्बदेश्वर महादेव मंदिर में शिव अभिषेक का क्रम जारी

नर्बदेश्वर महादेव मंदिर में शिव अभिषेक का क्रम जारी

बाप। सावन महिने में बाप कस्बे में स्थित सभी शिवालयों में प्रतिदिन शिव लिंग पर अभिषेक का क्रम जारी रहा। सावन मास के अंतिम सोमवार को भवर लाल मदन लाल राठी परिवार ने रुद्राभिषेक करवाया। यह धार्मिक आयोजन मुख्य आचार्य विजय श्रीमाली के सानिध्य में हुआ। मंगलवार को बाप पुष्करणा समाज द्वारा सहस्त्र घट का आयोजन करवाया गया। समाज अध्यक्ष प्रकाश गुचिया ने बताया कि मुख्य यजमान देवकिशन जोशी, कमल थानवी, मोहित जोशी, देवप्रकाश ने विधिवत आचार्य सूर्य प्रकाश श्रीमाली से पूजा अर्चना करवाई तथा सुख समृद्धि धन लाभ, अच्छे जमाने व श्रेष्ठ बारिश की कामना की। इस दौरान पुष्करणा समाज अध्यक्ष प्रकाश गुचिया, जयप्रकाश व्यास, पूर्व उप सरपंच श्रीबल्लभ व्यास, चेतन स्वरूप व्यास, मेघराज व्यास, ललित गुचिया, पुरषोत्तम व्यास, मनीष बिस्सा, मुकेश पुरोहित, मनोज कुमार पुरोहित, जगदीश व्यास, मांगीलाल व्यास, कपिल व्यास, अमर पुरोहित, रामनारायण गोपा, तनसुख खत्री, अनिल गोपा, सुनील पालीवाल, मदन रंगा, जयकिशन, भंवर लाल थानवी, श्रीबल्लभ जोशी, महेंद्र बोहरा, किशोर बोहरा, एडवोकेट मदन शर्मा, श्याम कल्याण जोशी, किशोर पुरोहित, विजय कुमावत, अखेराज खत्री, बबलू हिन्दू आदि मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!