Dark Mode
717 पशु चिकित्सा अधिकारियों के नियुक्ति के आदेश जारी

717 पशु चिकित्सा अधिकारियों के नियुक्ति के आदेश जारी

जयपुर। राज्य में लबे अरसे से पशु चिकित्सा अधिकारी के पद रिक्त चल रहे थे। बुधवार को सरकार ने उनका इंतजार खत्म करते हुए 717 पशु चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति दिए जाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि लंबे अरसे से विभाग में पशु चिकित्सा अधिकारियों के पद रिक्त चल रहे थे। वर्ष 2019 से यह भर्ती प्रक्रिया लंबित थी। ऐसे में इस नियुक्ति से विभागीय कार्यक्रमों और योजनाओं को गति मिलने के साथ साथ पशुपालक भी लाभान्वित हो सकेंगे। इस नियुक्ति के बाद आगे की नियुक्ति के लिए भी मार्ग आसान हो गया है। इस नियुक्ति से पशुपालकों को लाभ मिलने के साथ साथ क्षेत्रवासियों को भी सुविधा मिल सकेगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!