Dark Mode
भैरुंदा पंचायत समिति की साधारण सभा आयोजित

भैरुंदा पंचायत समिति की साधारण सभा आयोजित

रियांबड़ी. पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक उप प्रधान लीला देवी की अध्यक्षता में आयोजित हुई । विकास अधिकारी हुकमाराम माली ने उपस्थित अधिकारी व कर्मचारियों को कार्य मे प्रगति लाने की बात कही। साधारण सभा की मिटिंग में महानरेगा के वार्षिक प्लान वर्ष 2023-24 का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया तथा ग्राम पंचायत की विकास योजना जी.पी.डी.पी. व पंचायत समिति की विकास योजना बी.पी. डी. पी. वर्ष 2023-24 के वार्षिक प्लान का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। विकास अधिकारी माली ने बताया कि बिजली ,पानी सहित मौसमी बिमारियों पर चर्चा की गई। बैठक में विकास अधिकारी हुक्माराम माली, सहायक लेखाधिकारी कैलाश बोरानीयां, सहायक अभियंता परसाराम बेड़ा, नायब तहसीलदार उत्तम जांगिड़, बीसीएमओ डॉ राजेन्द्र चौधरी, सीडीपीओ डालू राम कुमावत, पंचायत समिति सदस्य रामलाल बेनिवाल, ताराचन्द, चुका देवी, सरपंच रामदेव साहू, रविन्द्र सिंह, रघुवीर सिंह, रामदेव लामरोड़, पार्वती देवी, चैना राम भींचर, रामनीवास घासल, शिवपाल मातवा सहित अन्य जनप्रतिनिधी एवं सहायक प्रशासनिक अधिकारी गणपत खेमदा, कनिष्ठ सहायक महेश गढ़वाल, रामवतार छाबा , हरि ओम टेलर, मुकेश लाठड़, हरि राम सारण उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!