Dark Mode
सोजत नगरपालिका की साधारण बैठक संपन्न  

सोजत नगरपालिका की साधारण बैठक संपन्न  

राज्य सरकार द्वारा संचालित महंगाई राहत कैंप एवं प्रशासन शहरों के संग अभियान शिविर की दी जानकारी  

 
सोजत। नगरपालिका मण्डल सोजत (पाली) की साधारण बैठक आज  21.04.2023 को आहुत हुई जिसमे नगरपालिका सोजत क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा संचालित महंगाई राहत कैंप एवं प्रशासन शहरों के संग अभियान शिविर के सम्बन्ध मे महंगाई राहत कंपो में सम्मिलित योजनाएं यथा (1) मुख्यमंत्री गैस सिलेण्डर योजना, (2) मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना घरलु उपभोक्ताओं को 100 यूनिट प्रतिमाह - निःशुल्क बिजली, (3) मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना कृषि उपभोक्ताओं को 2000 युनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली (4) मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना (5) इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना (6) सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना न्यूनतम राशि 1000 /- रूपये पेंशन प्रतिमाह (7) मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना (8) मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की बढ़ी हुई बीमा राशि 25 लाख रूपये (9) मुख्यमंत्री विरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना की बढ़ी हुई बीमा राशि 10 लाख रूपये के सम्बन्ध में आवश्यक विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही उक्त शिविर के सफल संचालन हेतु अधिक से अधिक प्रसार कर आजमन को लाभ पहुचाने हेतु समस्त सदस्यगणों से आग्रह किया गया नगरपालिका सोलत (पाली) क्षेत्र में महंगाई राहत कैंप के स्थाई शिविर 02 स्थानों पर लगाये जा रहे है जो निम्नानुसार है (1) नगरपालिका कार्यालय परिसर में - (2) राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नम्बर 03 परिसर में लगाये जायेगें।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!