Dark Mode
महिला अधिवक्ताओं के लिए एक कार्यशाला का आयोजन

महिला अधिवक्ताओं के लिए एक कार्यशाला का आयोजन

सीकर। अभिभाषक संघ सीकर के महासचिव श्री अंगद कुमार तिवाड़ी ने बताया कि आज अभिभाषक संघ सीकर के पुस्तकालय भवन में महिला अधिवक्ताओं के लिए एक कार्यशाला का आयोजन अभिभाषक संघ सीकर के अध्यक्ष निर्मल कुमार शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। कार्यशाला का मुख्य विषय विधि क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण, चुनौतियां व अवसर के सम्बन्ध में रखी गई, जिस विषय पर मुख्य वक्ता के रूप में रेखा राठौड़ जज एमएसीटी कोर्ट, सीकर ने महिला अधिवक्ताओं को उक्त कानूनी विख्यान दिया। इसके अलावा कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि विकास ऐचरा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सीकर मधु आर्य अध्यक्ष बाल कल्याण समिति सीकर श्रीमती रिना त्रिहनसदस्य बाल कल्याण समिति सीकर नीतू जांगिड़ सदस्य पीएलए सीकर ने भी महिला अधिवक्ताओं को सम्बोधित किया। इस व्याख्यान में अभिभाषक संघ, सीकर के सैकड़ों महिला अधिवक्ताओं ने भाग लिया तथा उक्त विषयों पर विधि से सम्बन्धित अपनी शंकाओं के बारे में उपस्थित अतिथियों से प्रश्न-उत्तर कर शंकाओं का निराकरण किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!