राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कोलीवाड़ा में वार्षिकोत्सव का आयोजन।
जमवारामगढ़ . राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कोलीवाड़ा में शनिवार को वार्षिकोत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। सरपंच प्रतिनिधि मुकेश कुमार बुनकर ने बताया की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक गोपाल मीणा रहे। विधायक ने दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय सरपंच मुन्नी देवी बुनकर ने की। स्थानीय लोगों एवं विद्यालय स्टाफ ने मुख्य अतिथि एवं आगंतुक मेहमानों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक गोपाल मीणा ने कहा की विद्यालय विकास के लिए धन की कमी आड़े नहीं आयेगी। सरपंच मुन्नी देवी की मांग पर विधायक गोपाल मीणा ने विद्यालय में एक कक्षा कक्ष बनाने की घोषणा की।
इस अवसर पर उप प्रधान पुष्पा देवी द्वारका प्रसाद महरवाल, आंधी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष श्रवणलाल गुर्जर, प्रधानाध्यापिका मिनाक्षी देवी, आंधी थाना प्रभारी रामकिशोर शर्मा,सरपंच प्रतिनिधि मुकेश कुमार बुनकर, मुकेश कुमार जोशी, राजेश कुमार शर्मा, राजूलाल योगी, कजोड खारवाल, दिनेश कुमार, रामजीलाल एवं सुरेश कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।