अष्टान्हिका महापर्व विधान पूजन का आयोजन
मदनगंज किशनगढ़। अष्टान्हिका महापर्व पर सिटी रोड आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर मे अष्ट दिवसीय भक्तामर महामंडल विधान का आयोजन सोमवार से प्रारंभ हुआ। सुबह भगवान के अभिषेक और शांतिधारा का सौधर्म इंद्र महावीर प्रसाद विजयकुमार काला परिवार नावां वालो ने प्राप्त हुआ। ततपश्चात सकलीकरण, शुद्धि, दिगबंधन आदि क्रियाए हुई। विनय पाठ, नवदेवता पूजन के बाद नेमीनाथ भगवान का मोक्ष कल्याण मनाया गया। भक्तामर विधान की पूजा मे कुल 48 शलोक में से सोमवार को 6 शलोक की पूजन कर शलोक के 56 अर्घ्य समर्पित किए। शाम को रिदि सिद्धि मंत्रो से भक्तामर के पाठ के बाद महाआरती की गई। विधान में आर के परिवार से कंवरलाल पाटनी, महावीर प्रसाद पाटनी, प्रकाश चंद गगंवाल, महावीर प्रसाद काला, प्रकाश चौधरी, संजय जांझरी, पंकज पहाडिया, निर्मल छाबड़ा, रतन दगडा, इंदर चंद पाटनी, घीसू लाल बडजात्या, प्रकाश कासलीवाल, प्राणेश बज, कैलाश चंद काला, जितेंद्र पाटनी, मनोज बडजात्या, कमल सेठी, नीतू गंगवाल, जूली चौधरी, गुणमाला छाबड़ा, नवरत्न दगडा, सरोज गोधा, अंतिमा जांझरी, संतोष पाटनी, सुनिता काला, सरिता पहाडिया आदि उपस्थित रहे।