Dark Mode
ओलंपिक मिशन 2028 हेतु जागरूकता शिविर का आयोजन

ओलंपिक मिशन 2028 हेतु जागरूकता शिविर का आयोजन


टोंक (हुक्मनामा समाचार)। राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद जयपुर एवं जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र टोंक के संयुक्त तत्वावधान में ओलंपिक मिशन 2028 हेतु जागरूकता शिविर का आयोजन जिला खेल स्टेडियम स्थित बैडमिंटन हॉल में किया गया। कार्यक्रम प्रभारी अनिल गुप्ता ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य बच्चों को खेलों के प्रति जागरूक करना, साईबर क्राईम के प्रति सजग करना तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न खेल योजनाओं को बढ़ावा देना रहा। उन्होने बताया कि शिविर के आयोजन को सफल बनाने हेतु खिलाडिय़ों के रजिस्ट्रेशन तथा मोबाईल एप्लीकेशन की जानकारी देने हेतु सूचना एवं प्रौद्योगिकी संचार विभाग के संदीप कुलश्रेष्ठ, प्रेम किशन, शादाब खान, राजेंद्र महावर, फरहान खान मौजूद रहे। इसी प्रकार खिलाडिय़ों को साईबर क्राईम एवं उनसे जुड़ी सुरक्षा की जानकारी देने हेतु पुलिस विभाग से राजेंद्र चौधरी उपस्थित रहे। खेल प्रशासक कार्तिकेय शर्मा ने विभिन्न खेलों की जानकारी दी। शिविर को सफल बनाने के लिए जिले के विभिन्न खेल संघों के प्रतिनिधियों का सहयोग रहा। शिविर में सौ से अधिक खिलाडिय़ों का रजिस्ट्रेशन कर उन्हें खेलों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में रामलाल जाट, तौसीफ अहमद, सावित्री गौतम, बलवीर चौधरी, रईस अहमद, संजय बंसीवाल, नासिर खान एवं अदनान खान उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!