देवपुरा में आमजन से जागरूकता संवाद कार्यक्रम का आयोजन
टोंक । भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार एसीबी टोंक ईकाई द्वारा ग्राम पंचायत देवपुरा में आमजन जागरूकता संवाद कार्यक्रम का आयोजन एएसपी राजेश आर्य की अध्यक्षता में राजकीय अस्पताल देवपुरा में किया गया। इस अवसर पर एएसपी राजेश आर्य ने चौपाल कार्यक्रम में देवपुरा कस्बा सहित आस-पास क्षेत्र के ग्रामीणों को भ्रष्टाचार रोकथाम से संबंधित जानकारी दी, किसी भी लोक सेवक द्वारा रिश्वत मांगकर नाजायज परेशान करने पर एसीबी के टोल फ्री नम्बर 1064 व मोबाईल नम्बर 9413502834 पर सूचना देने के लिए प्रेरित किया। एसीबी द्वारा मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस सोच से भ्रष्टाचार मुक्त राजस्थान बनाने की आमजन को सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा दिलाई गई। इस मौके पर हनुमान शर्मा, जलसिंह, ईश्वर शर्मा, राजकुमार, अजीत सिंह एवं सरपंच देवपुरा सहित पीएचसी, राजस्व, ग्राम पंचायत के अधिकारी कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।