Dark Mode
राज्य सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूकता बैठक का आयोजन

राज्य सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूकता बैठक का आयोजन

आहोर. राजीव गांधी युवा मित्र कानाराम सिंघल ने ग्राम पंचायत हरजी के बाबा रामदेव मंदिर परिसर में जनसमूह संवाद करते हुए राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं की जानकारी देते हुए अनुजा निगम एवं इंदिरा गांधी महिला संवर्धन योजना के तहत आवेदन बाबत प्रेरित करते हुए आवश्यक दस्तावेज तैयार करवाएं। सिंघल ने बताया कि मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना में 30 हजार विद्यार्थियों को लाभ मिल रहा है।काली बाई भील एवम देवनारायण स्कूटी योजना में 30 हजार बालिकाओं को स्कूटियां वितरित की जा रही है।राज्य में युवाओं को अच्छी शिक्षा देने हेतु जयपुर में राजीव गांधी यूथ एक्सिलेस सेंटर का निर्माण हो रहा है जिससे युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए करियर मार्गदर्शन,हॉस्टल आदि की आधुनिक सुविधा मिलेगी। इस दौरान लालाराम मेघवाल,हंसाराम,हस्तीमल,प्रभुराम, भोमाराम बावरी,गीता परमार,रेखा बोस,शिवानी कुटल,कंचन बामनिया,सोनू कंवर, भाग्या मेघवाल,आरती कूटल समेत तादाद में उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!