Dark Mode
100 दिवसीय संकल्प अभियान के तहत बालिकाओं के साथ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

100 दिवसीय संकल्प अभियान के तहत बालिकाओं के साथ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

भीलवाड़ा। जिले में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार एवं निदेशालय महिला अधिकारिता के निर्देशानुसार संकल्प 100 दिवसीय विशेष जनजागरूकता अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुभाष नगर मे महिला अधिकारिता विभाग से जेंडर स्पेशलिस्ट महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र से परामर्शदाता इंदिरा महिला शक्ति केंद्र से केंद्र प्रबंधक ने विद्यार्थियों के साथ जागरूकता बैठक आयोजित की गई।

विजेता कंवर ने बताया कि मिशन शक्ति की योजनायें महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए है। वर्तमान में सरकार ने गरीब परिवारों की बालिकाओं हेतु एक नई योजना‘‘ लाडो प्रोत्साहन योजना‘‘ बालिकाओं के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने एवं उनके स्वास्थ्य तथा शैक्षणिक स्तर में सुधार के लिए है। यह योजना 1 अगस्त से सम्पूर्ण राज्य में लागू हो गई है। इस योजना के तहत बालिकाओं के उनके जन्म से लेकर सम्पूर्ण पढाई तक कुल 1 लाख रू सात किश्तो में मिलेगे।

गंगा दाधीच ने महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र, इंदिरा महिला शक्ति केन्द्र, सखी वन स्टॉप सेंटर, उड़ान योजना, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, निःशुल्क कम्प्यूटर कोर्स, भारतीय न्याय संहिता द्वारा बनाये गये नये नये कानूनो एवं अधिकारों की जानकारी दी गई। बालिकाओं के साथ हो रहे साइबर क्राइम से जुडे कानून की जानकारी दी गई। साथ ही भारत सरकार द्वारा ‘‘हर घर तिरंगा अभियान के तहत विद्यार्थियो के साथ सेल्फी विथ तिरंगा व तिरंगे के साथ शपथ ली गई। अंत में बालिकाओं को शिक्षा की महत्ता को बताते हुए बालिकाओ को आत्मनिर्भर व सशक्त बनने हेतु जागरूक किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!