वृंदावन में गौ सेवार्थ भागवत कथा का आयोजन
सीकर। वृंदावन स्थित इस्कॉन रूक्मिणी मंदिर में शिव प्रसाद सैन लोसल वालों ने अचलानंद जी महाराज सैनाचार्य के आशीर्वाद से दिनांक तीन नवंबर से नो नवंबर तक गौ सेवार्थ भागवत कथा का आयोजन किया गया।
डॉ जितेंद्र कुमार वर्मा जिलाध्यक्ष राजस्थान आयुर्वेद चिकित्साधिकारी संघ सीकर ने बताया कि इस भागवत कथा में आसाम, गुजरात, पश्चिम बंगाल, पंजाब, राजस्थान सहित विदेशी श्रृद्धालुओं ने भाग लेकर कथा श्रवण कर आनंद लिया एवं विदेशी श्रृद्धालु भी कृष्ण भक्ति में तल्लीन हो कर झूम उठे। डॉ वर्मा ने बताया कि प्रतिदिन कथा श्रवण के बाद सभी भक्त गण को बसों द्वारा पूरे ब्रज मंडल की यात्रा करवाने साथ रहने खाने की व्यवस्था आयोजक शिव प्रसाद सैन लोसल वालों द्वारा बहुत सुंदर की गई। रामवतार सैन ने बताया कि बच्छ बारस के शुभ अवसर पर गौ पूजन कर सात दिवसीय कथा का समापन किया और सेवा का ऐसा शुभ अवसर हमारे परिवार को मिला हमारा परम सौभाग्य है। इस अवसर पर सैन भक्ति पीठ जन हित सेवा समिति खूड़ के संस्थापक वैद्य केशर मल सैन,प्रो मोहन लाल सैन डीडवाना, विजय कुमार सैन लोसल,मोहन लाल पूर्व सरपंच सांगलिया, श्रवण रंणवा टी स्टाल लोसल, गिरधारी लाल सैन परिवार सहित भाग लेकर कथा श्रवण का आनंद लिया।