Dark Mode
स्वास्थ्य विभाग की ब्लॉक स्तरीय बैठक का आयोजन

स्वास्थ्य विभाग की ब्लॉक स्तरीय बैठक का आयोजन

टोंक।  ब्लॉक टोंक के बीसीएमओ मिटिंग हॉल में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टोंक ब्लॉक स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। सीएमएचओ डॉ. एस. एस. अग्रवाल ने बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। सीएमएचओ डॉ. एस. एस. अग्रवाल ने बताया कि बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की उपकेंद्र वार समीक्षा की गई। क्षेत्र में टीकाकरण, प्रसवपूर्व एएनसी जांच, टीबी के मरीजों के उपचार, मौसमी बीमारियों की रोकथाम, नि:शुल्क दवा योजना, नि:शुल्क जांच योजना, परिवार कल्याण योजनाएं आदि विषयों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिले में प्रत्येक पात्र व्यक्ति को  योजनाओं का पूरा लाभ मिले, इसे सुनिश्चित करने के लिए भी भी निर्देशित किया। एनीमिया मुक्त राजस्थान अभियान के तहत सभी लाभार्थियों, विद्यार्थियों एवं गर्भवती व धात्री महिलाओं को आयरन की दवाई समय पर खिलाने के निर्देश दिए गए। बैठक में बीसीएमओ टोंक डॉ. धर्मराज मेहरा, डीपीएम देवराज गुर्जर, डीपीसी आईईसी टिंकु राय एवं बीपीएम टोंक जावेद अली आदि  कर्मचारी मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!