Dark Mode
एसयूपीडब्ल्यू शिविर में प्रतियोगिताओं का आयोजन

एसयूपीडब्ल्यू शिविर में प्रतियोगिताओं का आयोजन

भीनमाल. निकटवर्ती जुंजाणी के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पांच दिवसीय एसयूपीडब्ल्यू शिविर प्रधानाचार्य शान्तिलाल जीनगर के मार्गदर्शन में दूसरे दिन समाजोपयोगी उत्पादक कार्य एवं समाज सेवा के अंतर्गत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, रंगोली प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, चार्ट प्रदर्शन सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शिविर प्रभारी रविन्द्र फुलवरिया ने बताया कि कक्षा 9 एवं 10 के विद्यार्थियों का तीन दिवसीय समाजोपयोगी उत्पादक कार्य के दौरान आकाश दल और अग्नि दल द्वारा विद्यालय और सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई की गई। पृथ्वी दल और आकाश दल के द्वारा मेहंदी, रंगोली और व्यंजन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। शिविर के दौरान छात्र छात्राओं ने सफाई कर श्रमदान किया और स्वच्छता का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य शान्तिलाल जीनगर ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और शिविर के उद्देश्यों व उपयोगिता पर प्रकाश डाला। इस मौके पर उपप्राचार्य राजेश कुमार परमार, प्रेम प्रकाश, प्रकाश कलबी, रायमल जाट, दीपिका चौधरी, पूनम स्वामी, विमला बिश्नोई, रेणु जीनगर सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!