Dark Mode
डाईट में कंप्यूटर विषय पाठ्यपुस्तक आमुखीकरण प्रशिक्षण का आयोजन

डाईट में कंप्यूटर विषय पाठ्यपुस्तक आमुखीकरण प्रशिक्षण का आयोजन

चूरू। डाईट में कक्षा 6 से 8 के लिए दो दिवसीय नवीन कंप्यूटर विषय पाठ्य पुस्तक आमुखीकरण प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम विशेष रूप से कंप्यूटर अनुदेशकों के लिए था, जिसका उद्देश्य नए पाठ्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करना था।

समापन सत्र में डाईट प्राचार्य गोविंद सिंह राठौड़ ने नई शिक्षा नीति में आईसीटी (सूचना और संचार प्रौद्योगिकी) के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत आईसीटी शिक्षा के गुणवत्ता सुधार, सुलभता और व्यक्तिगत शिक्षा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

डाईट प्राचार्य ने कंप्यूटर अनुदेशकों को पाठ्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विद्यालय में स्थित आईसीटी लैब का समुचित उपयोग करते हुए विद्यार्थियों को लाभान्वित करने हेतु निर्देशित किया। ईटी प्रभागाध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय ने कंप्यूटर विषय पाठ्य पुस्तक के आमुखीकरण प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करता है और उन्हें आधुनिक तकनीकी कौशल प्रदान करता है।

एसआरजी सुनील शर्मा ने संभागियों को कंप्यूटर विषय पाठ्यक्रम के विभिन्न पहलुओं और दक्षताओं को बताते हुए तकनीकी ज्ञान को शिक्षण शास्त्र के मुख्य सिद्धांतों के साथ प्रस्तुतीकरण की विभिन्न विधाओं के बारे में रोचक गतिविधियों द्वारा समझाया। इस अवसर पर विजयलक्ष्मी शेखावत, कुसुम शेखावत, पीयूष शर्मा, ओमप्रकाश बारूपाल आदि उपस्थित रहे। इस प्रशिक्षण ने कंप्यूटर शिक्षा में प्रभावी शिक्षण और विद्यार्थियों के लिए बेहतर और समावेशी सामग्री प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढाया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!