विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन
टोंक। किसी भी समाज या जाति में प्रतिभाओं की कमी नहीं है सिर्फ जरूरत है तो मेहनत व जज्बे की, जिससे ही प्रतिभाएं आगे बढ़ सकती है। यही प्रतिभाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत का सपना पूरा करेंगी। राज्य के उप-मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा शुक्रवार को सेंट सोल्जर महाविद्यालय में आयोजित विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम में बोलते हुए यह बात कही। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत जिसमें कोई गरीब नहीं हो, भारत दुनिया की सबसे बड़ी शक्तिशाली ताकत के रूप में हो, वहीं गरीबों के कल्याण की योजनाएं हो ताकि कोई गरीब नहीं हो सभी वर्गो का कल्याण हो।
विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में युवाओं की भागीदारी हो, इसके लिए वह अपने सुझाव दें। उन्होंने कहा कि मोदीजी सिर्फ चुनाव जीतने के लिए नहीं, बल्कि देश सेवा के विजन को लेकर काम कर रहे है । भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मेहता ने कहा कि भाजपा घोषणा पत्र में धारा 370 हटाने, श्रीराम मंदिर निर्माण व नागरिकता संशोधन कानून लाने क काम को नरेंद्र मोदी ने वादा किया था, जिसे पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि गरीब के कल्याण, महिलाओं को सम्मान दिए जाने, तिरंगे का मान बढ़ाने का काम सिर्फ मोदी ने किया है, उन्होने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती दी। मेहता ने कहा कि महिलाओं को तैंतीस प्रतिशत आरक्षण दिया, वहीं विधानसभा चुनाव संकल्प पत्र को भजनलाल सरकार ने पूरा किए जाने की दिशा में काम शुरू किया है, साढ़े चार सौ रुपए में गेस सिलेंडर, पेपर लीक के दोषियों को जेल में भेजने, डीजल-पेट्रोल में वेट कम करके दर कम करने का काम भाजपा की सरकार ने किया है। उन्होंने कांग्रेस की पिछली सरकार को कोसते हुए कहा कि चुनावों में झुंठे वायदे किए थे।
सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने छात्रों से सीधा संवाद किया। सांसद ने कहा कि कांग्रेस सहित विभिन्न विपक्षी दल श्रीराम को काल्पनिक बताते हुए राम मंदिर निर्माण को टालती रही, लेकिन मोदीजी ने इस काम को पूरा किया। निवाई विधायक रामसहाय वर्मा ने विकसित भारत क जिक्र करते हुए सभी को मोदी युग के भारत में सहभागिता का आव्हान किया। जिला प्रमुख सरोज बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मूल मंत्र सर्वे भवन्तु है। विजय सिंह बैंसला ने कहा कि आज का यह विकसित भारत है । उन्होंने कहा कि भारत को आगे ले जाने का काम युवाओं का है ।
आप कलेक्टर बनों या नहीं, लेकिन भारत के अच्छे नागरिक जरूर बनें। सेंट सोल्जर शिक्षा समिति के निदेशक बाबूलाल शर्मा ने कहा कि युवाओं को निराश नहीं होकर लक्ष्य प्राप्ति के लिए खूब काम करें। इस मौके पर वाल्मिकी समाज की प्रियंका नाहर पुत्री पवन नाहर को आरएएस बनने पर सम्मानित किया। इस अवसर पर गणेश माहुर, सतीश चन्देल, नरेश बंसल, पूर्व सफाई आयोग सदस्य दीपक संगत, श्याम लाल जैन, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सैनी उर्फ बबलू टैंकर, ओमप्रकाश पांडे, बीना जैन छामुनिया, जूली शर्मा, पं. पवन सागर, लोकेश गुप्ता, गुड्डू खटीक, विष्णु चावला, सीताराम चावड़ा, रोहिताश कुमावत, पार्षद हकीकत राय सौदा, बाल साहू, डीआर लोकश मीणा, अमित छामुनिया, शैलेन्द्र जैन, सैन्ट सोल्जर के निदेशक बाबूलाल शर्मा, प्रबंध निदेशक हितेश शर्मा आदि मौजूद थे।