विश्व जनसंख्या दिवस पर निबन्ध व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन
कोटा। मंडाना स्थित मांदलिया क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जोधपुरा और राजकीय प्राथमिक विद्यालय हीरापुर में रोटरी क्लब पद्मिनी कोटा के द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस पर निबन्ध व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्लब सचिव दीप्ति राजावत ने बताया कि शाला के बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और बढती जनसंख्या के देश पर होते प्रभाव को अपने निबन्ध व स्लोगन के माध्यम से प्रेषित किया।
रोटरी सामुदायिक दल मण्डाना के अध्यक्ष गुलाब चन्द्र रांका ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान भारत करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया जायेगा। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक चन्द्रप्रकाश सुमन, यशवन्त श्रृंगी देवेन्द्र नागर, चमन राठौर, सहित समस्त अध्यापक उपस्थित रहे।