प्रदर्शनी इनोवेशन का आयोजन
सीकर। आज शनिवार को एडयूब्रेन ग्लोबल एकेडमी विद्यालय के प्रांगण में एक अद्भुत प्रदर्शनी का आयोजन किया गया! जिसमें कक्षा 4 से 8 तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रोजेक्ट बनाकर पूर्ण उत्साह के साथ भाग लिया। सभी प्रोजेक्ट विज्ञान,सामाजिक विज्ञान,गणित एवं कंप्यूटर विषयों से संबंधित रहे। इस प्रदर्शनी का शुभारंभ रिबन काटकर मुख्य अतिथि श्रीमान विष्णु प्रकाश जी शर्मा ्रश्वहृ, विद्युत वितरण निगम सीकर, द्वारा किया गया। इस प्रदर्शनी में विभिन्न प्रोजेक्ट्स के लिए निर्णायक गण के रूप में मुख्य अतिथि के अतिरिक्त श्रीमान भूपेंद्र कुमार जी ्रश्वहृ, भारत संचार निगम लिमिटेड, सीकर भी उपस्थित थे। सभी अभिभावकों एवं अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति से विद्यार्थियों को मार्गदर्शन मिला। इस प्रदर्शनी में बच्चों ने वैज्ञानिक सोच विकसित करने के उद्देश्य से अपनी प्रस्तुति अपने ही बनाए हुए प्रोजेक्ट और मॉडल के जरिए दी। उनकी यह पहल यह सिद्ध करती है कि सैद्धांतिक ज्ञान को किस तरह से प्रायोगिक ज्ञान में परिवर्तित करके स्वयं को श्रेष्ठ बनाया जा सकता है। इस प्रदर्शनी के प्रभारी उप प्रधानापिका डॉ शुभांगी कुलश्रेष्ठ एवम अन्य शिक्षकगण विनीता शर्मा, सोनल शर्मा, अंजू राठौड़ एवं अजीत सिंह पंवार का प्रयास सराहनीय रहे!इसमे भाग लेने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों का विद्यालय परिवार आभार व्यक्त करता है। यह कार्यक्रम पूर्ण गति से प्रात: 9:00 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 2:00 बजे तक चला।