फागोत्सव एवं विदाई समारोह का आयोजन
टोंक । न्यू-लाईट शिक्षा समिति टोंक द्वारा पाठशाला प्रांगण में भव्य फागोत्सव एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माली समाज महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमती रेनू भाटी, अध्यक्षता महात्मा ज्योतिबा फुले सैनी समाज छात्रावास अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी सैनी, वशिष्ठ अतिथि जिलाध्यक्ष अजय सैनी सांखला, छात्रावास महासचिव कैलाश सैनी, के. एन. विश्वविद्यालय समस्त अध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।