फैंसी ड्रेस, ड्रामा, मोनो एक्टिंग, मैजिक शो का आयोजन
मदनगंज किशनगढ़। चंद्रा कॉलोनी स्थित श्री आदिनाथ कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मस्ती की पाठशाला के अंतिम दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं फैंसी ड्रेस, ड्रामा, मोनो एक्टिंग, मैजिक शो आदि का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अविनाश जैन, सुभाष जैन ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में जूनियर ग्रुप में तक्षिका, जीविका व रक्षा रही एवम् सीनियर कक्षा तीन से बारह तक में सार्थक व काव्या प्रथम रही तथा ड्रामा में कक्षा दस की छात्राओं द्वारा बाल विवाह एक अभिशाप पर सुंदर नाटक रूपांतरण किया एवं ड्रामा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। मैजिक शो में जादूगर प्रकाश ने पैसों की बारिश, कपड़ो से छतरी निकालना, खाली डिब्बों से टोफी निकालना अलग- अलग जादू दिखाकर बच्चों एवं सभी का मनोरंजन किया। इस कार्यक्रम के विशेष अतिथि अजीत जी बाकलीवाल रहे। कार्यक्रम में सारिका, ऊषा, प्रियंका, राघव, प्रियंका राठौड़ व तरुण ने सहयोग दिया। कार्यक्रम संयोजक अविनाश जैन ने बताया कि मस्ती की पाठशाला में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अंत में सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम आने वालों पुरस्कृत किया व सभी का आभार स्कूल के प्रधानाचार्या साक्षी जैन ने व्यक्त किया।