Dark Mode
निशुल्क नेत्र जांच एवं निशुल्क चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

निशुल्क नेत्र जांच एवं निशुल्क चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

 
मदनगंज किशनगढ़।  भारत विकास परिषद मुख्य शाखा किशनगढ़ द्वारा सेवा प्रकल्प के तहत निशुल्क नेत्र जांच एवं निशुल्क चश्मा वितरण शिविर का आयोजन वेंकटेश पब्लिक स्कूल में किया गया। स्कूल में 180 विद्यार्थियों कि नेत्र ज्योति की जांच की गई एवं 41 विद्यार्थियों को चश्मा लगाने हेतु चयनित किया गया। इसी तरह सर्वेश्वर विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 236 विद्यार्थियों कि नेत्र ज्योति की जांच करवाई गई एवं 63 विद्यार्थियों को चश्मा लगाने हेतु चयनित किया गया। खेतेश्वर बाल निकेतन में 450 विद्यार्थियों कि नेत्र ज्योति की जांच करवाई गई एवं 61 विद्यार्थियों को चश्मा लगाने हेतु चयनित किया गया। प्रेरणा प्रोग्रेसिव पब्लिक स्कूल में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 370 विद्यार्थियों कि नेत्र ज्योति की जांच करवाई गई। जिसमे 52 विद्यार्थियों को चश्मा लगाने हेतु चयनित किया गया। शिविर भारत विकास परिषद मुख्य शाखा किशनगढ़ एवं डीसीआई इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की सहभागिता से आयोजित किया गया। शिविर में विद्यार्थियों की नेत्र ज्योति की जांच अनुभवी नेत्र विशेषज्ञों द्वारा निशुल्क की गई। शिविर को सफल बनाने में सभी विद्यालयों में संस्था प्रधान एवं स्टाफ सदस्यों का सहयोग रहा। भारत विकास परिषद की और से भारत विकास परिषद के प्रकल्प प्रभारी मनीष राजपुरोहित, अध्यक्ष भरत सराफ एवं राजेश कामदार की उपस्थिति रही। भार्गव ऑप्टिकल्स के अनुभवी डॉक्टर्स द्वारा बच्चों की नेत्र ज्योति की जांच की गई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!