Dark Mode
 निशुल्क नेत्र दृष्टि जांच एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

 निशुल्क नेत्र दृष्टि जांच एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

 
मदनगंज किशनगढ़।    भारत विकास परिषद मुख्य शाखा मदनगंज किशनगढ़ के सेवा प्रकल्प के तहत किशनगढ़ की 3 स्कूलों में निशुल्क नेत्र दृष्टि जांच एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय मैं 208 विद्यार्थियों की आंखों की जांच की गई। जिसमें 37 विद्यार्थियों को चश्मा लगाने हेतु चयनित किया गया। तत्पश्चात उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर माधव विद्यापीठ चेनपुरिया में 56 विद्यार्थियों की नेत्र ज्योति का परीक्षण किया गया। जिसमें से 19 छात्रों को चश्मा लगाने हेतु चयनित किया गया ।उसके बाद राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चेनपुरिया 46 विद्यार्थियों की नेत्र ज्योति की जांच की गई। जिसमें 5 विद्यार्थियों को चश्मा लगाने हेतु चयनित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती एवं युगपुरुष स्वामी विवेकानंद के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की गई। सभी विद्यालयों में भार्गव ऑप्टिकल्स के अनुभवी डॉक्टरों द्वारा विद्यार्थियों की नेत्र ज्योति के की जांच की गई। आज के कार्यक्रम में अध्यक्ष भरत सराफ,प्रकल्प प्रभारी मनीष राजपुरोहित, महेंद्र मित्तल एवं राजेश कामदार की सहभागिता रही।
 सभी विद्यालयों में संस्था प्रधान एवं सभी अध्यापको का सहयोग रहा। विद्यालयों में विद्यार्थियों की निशुल्क नेत्र दृष्टि जांच एवं चश्मा वितरण डी सी आई इंडिया प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली के सहयोग से किया जा रहा है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!