Dark Mode
नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जांच शिविर का आयोजन

नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जांच शिविर का आयोजन


चिकित्सा परामर्श शिविरों में गरीबों को मदद मिलती है-सरोज बंसल
टोंक (हुक्मनामा समाचार)। जे एन यू मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल जयपुर एवं पारसमल, धर्मचंद बिलासपुरिया चैरिटेबल आयुर्वेदिक औषधालय टोंक के संयुक्त तत्वाधान में नि:शुल्क मेघा मल्टी स्पेशलिटी चिकित्सा परामर्श एवं जांच शिविर का आयोजन रविवार को चंद्र प्रभु दिगंबर जैन तेरापंथ ट्रस्ट भवन अजमेर वालों की कोठी पुरानी टोंक में किया गया। मीडिया प्रभारी राजेश अरिहंत ने बताया कि शिविर में मुख्य अतिथि जिला प्रमुख सरोज बंसल, पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन एवं श्याम लाल जैन ने दीप प्रज्वलन कर शिविर का विधिवत आरंभ किया गया। इस अवसर पर चिराग जैन एवं संस्कार जैन ने मंगलाचरण गाया। आयोजक पारसमल बिलासपुरिया बडजात्या पारमार्थिक चैरिटेबल ट्रस्ट तथा दिगंबर जैन तेरापंथ ट्रस्ट पुरानी टोंक की ओर से अतिथियों का एवं जे एन यू हॉस्पिटल के डॉक्टर व स्टाफ का अध्यक्ष कमलचंद जैन, मंत्री विमल कुमार जैन, राज्य उपभोक्ता आयोग के सदस्य रामफूल गुर्जर, प्रकाश सोनी, श्यामलाल जैन, तेजमल, एडवोकेट ताराचंद बडज़ात्या, अशोक छाबड़ा, देवराज काला, चेतन बिलासपुरिया, सुरेंद्र जैन, अशोक वैद आदि ने तिलक लगाकर व माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर चंद्र प्रभु दिगंबर जैन तेरापंथ ट्रस्ट एवं पारसमल बिलासपुरिया परमार्थिक चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से एक कैलेंडर का विमोचन किया गया। जे एन यू हॉस्पिटल के सीनियर लाइजिंग ऑफिसर डॉक्टर राजेंद्र निठारवाल ने बताया कि चिकित्सा परामर्श शिविर में डॉक्टर नवीन सोनी, अंकुश गोयल, आकाश, मोहन शर्मा, पंकज कुमार, भावना, भारती गौरव, मीना विनय भारद्वाज, दीपक शर्मा, भरत सिंह, मिनाज कौसर आदि द्वारा सामान्य जांच, नाक, कान, गला रोग, प्रसूति एवं स्त्री रोग, शल्य चिकित्सक, नेत्र रोग, हड्डी व जोड़ प्रत्यारोपण, त्वचा रोग, नवजात शिशु एवं बाल रोग, फिजियोथैरेपिस्ट एवं डाइटिशियन आदि की जाँच कर 452 मरीजों को परामर्श दिया गया। जिला प्रमुख सरोज बंसल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से गरीब लोगों को काफी सहायता मिलती है, लोगों को घर बैठे ही जयपुर के स्पेशलिस्ट डॉक्टर की सुविधा उपलब्ध हो जाती है। पारसमल, धर्मचंद चैरिटेबल आयुर्वेदिक औषधालय के ट्रस्टी किस्तूर देवी, मधु देवी, शीला जैन, सोना, मंजू, संगीता, दीप्ति बिलासपुरिया ने सभी का आभार प्रकट किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!