Dark Mode
नि:शुल्क मेगा चिकित्सा शिविर एवं परामर्श का आयोजन

नि:शुल्क मेगा चिकित्सा शिविर एवं परामर्श का आयोजन

टोंक (हुक्मनामा समाचार)। जेएनयू मेडीकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एवं पेंशनर समाज शाखा टोंंक के संयुक्त तत्वाधान में नि:शुल्क मेगा चिकित्सा शिविर एवं परामर्श का आयोजन रविवार को राजस्थान पेंशनर भवन घंटाघर के पास किया गया। पेंशनर समाज के जिलाध्यक्ष बृजबिहारी शर्मा ने बताया कि नि:शुल्क शिविर के कैंसर रोग, मूत्र, गुर्दा व पथरी रोग, जोड़ प्रत्यारोपण, कान, नाक, गला, फिजीशियन नेत्र, ब्लड प्रेशर, शुगर एवं ईसीजी की जांच की गई। उन्होने बताया कि 483 रोगियों का पंजीकरण किया गया, जिसमें 38 को जयपुर भेजा जायेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरवंश शर्मा, कोषाध्यक्ष पदम कुमार जैन, उपाध्यक्ष रोहिताश कुमावत, बालकिशन शर्मा, कमार्यालय मंत्री पदमचंद जैन पटवारी, जिला मंत्री प्रहलाद नीमावत एवं नन्द सिंह आदि मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!