विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन
राजसमंद. विश्व स्वास्थ्य दिवस 7 अप्रेल के अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस वर्ष की स्वास्थ्य दिवस की थीम स्वास्थ्य सबके लिये पर चिकित्सा संस्थानो एवं दूरस्थ ग्रामीण क्षैत्रो में स्वास्थ्य जांच शिविरो का आयोजन किया गया। जिसमें गैर संचारी रोगो की रोकथाम को लेकर ग्रामीणो की स्वास्थ्य जांच की गई तथा निःशुल्क दवा का वितरण किया गया।
सीएमएचओ डॉ प्रकाश चन्द्र शर्मा के निर्देशो पर जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो पर गैर संचारी रोगो की रोकथाम को लेकर विशेष शिविरो का आयोजन किया जिसमें मरीजो की स्वास्थ्य जांच एवं निःशुल्क दवा का वितरण किया गया। वहीं जिले के उपस्वास्थ्य केन्द्रो पर कार्यरत एएनएम एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारीयों द्वारा जिले के दूर्गम क्षेत्रो में स्वास्थ्य शिविरो का आयोजन कर ग्रामीणो की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवायें निःशुल्क वितरीत की गई। शिविरो में चिकित्सा अधिकारीयों एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने शिविर में आये मरीजो एवं अन्य लोगो को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के साथ ही गैर संचारी रोग हद्य सम्बन्धी बिमारीयां, डायबिटिज, कैंसर एवं श्वास संबन्धी बिमारीयों की रोकथाम के लिये आवश्यक सलाह, सही खान पान एवं स्वस्थ जीवन शैली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारीयों एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने ढांणियों, ईट भट्टो एवं अन्य दूरस्थ बस्तियों में शिविर आयोजित कर ग्रामीणो की स्वास्थ्य जांच की तथा आवश्यक सलाह दी तथा निःशुल्क दवाईयों का वितरण भी किया।