अंतरमहाविद्यालय साइक्लिंग प्रतियोगिता का आयोजन
सीकर। एनएच 52 स्थित स्वामी केशवानन्द पी.जी कॉलेज भढाडर सीकर के तत्वावधान में शेखावाटी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतरमहाविद्यालीय साइक्लिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए कॉलेज प्राचार्य ललित किशोर तंवर ने बताया कि शेखावाटी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतरमहाविद्यालय साइक्लिंग प्रतियोगिता के आयोजन का जिम्मा केशवानन्द पी.जी कॉलेज भढाडर सीकर को दिया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों से लगभग 20 प्रतिभागीयों ने भाग लिया। प्रतियोगिता एनएच 52 पर रसीद पुरा टोल से शुरू की गयी। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन केशवानन्द शिक्षण संस्थान के निदेशक रामनिवास ढाका, डिग्री कॉलेज प्राचार्य ललित किशोर तंवर, विश्वविद्यालय द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक लक्ष्मण सिंह व प्रिंस कॉलेज से डॉ विजय पाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना। इस अवसर पर कोच विजय प्रकाश भगत सहित दर्शकगण उपस्थित रहे।