Dark Mode
इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

मदनगंज किशनगढ़। सेंट स्टीफन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। अग्रसेन विहार स्थित क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में पहला नॉकआउट मैच यूरेनस हाउस और नेप्चून हाउस की टीमों के बीच हुआ। जिसमें दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। टॉस जीतकर यूरेनस हाउस ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में नेप्चून हाउस ने 85 रन बनाए। यूरेनस हाउस लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 ओवर में मात्र 54 रन हीं बन सका। दूसरा नॉकआउट मैच जुपिटर हाउस और मार्स हाउस के बीच हुआ। जुपिटर हाउस ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया। मार्स हाउस पहले बैटिंग करते हुए आठ विकट के नुकसान पर 53 रन का स्कोर खड़ा कर पाया था, जिसमें जुपिटर हाउस के गेंदबाज रोमन कुमावत ने कुल 7 विकेट झटके। इसके बाद जुपिटर ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए आसानी से लक्ष्य को प्राप्त करते हुए मार्स हाउस को हराकर फाइनल में अपना स्थान बना लिया। नेप्चून जुपिटर हाउस के मध्य इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया। नेप्चून हाउस ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 98 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। जिसमें कप्तान राहुल चौधरी ने फिर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए 31 रनों का सर्वाधिक योगदान दिया। क्रमानुसार जुपिटर हाउस ने बैटिंग करते हुए नेप्चून हाउस को बहुत कड़ी टक्कर दी। मैच को आखिरी ओवर तक ले जाकर जुपिटर हाउस ने मात्र 8 रनों से हार का सामना किया। नेप्चून हाउस के गेंदबाज ऋषि साहू ने चार विकेट लेकर योगदान दिया। इसी तरह नेप्चून हाउस सेंट स्टीफन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के इंटर हाउस क्रिकेट टूर्नामेंट का विजेता रहा। दोनों मैच में अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए और महत्वपूर्ण विकेट लेते हुए राहुल चौधरी मैन ऑफ द टूर्नामेंट रहे। टूर्नामेंट में सेंट स्टीफन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सचिव बालमुकुंद अग्रवाल, चेयरमैन अक्षित अग्रवाल, अकादमिक प्रमुख मीनू चतुर्वेदी, मिडिल स्कूल प्रधानाचार्य संजय चतुर्वेदी और सेकेंडरी स्कूल प्रधानाचार्य सुशील यादव सहित सभी शिक्षकों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!