Dark Mode
विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन

विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन

सीक। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के एक्शन प्लान माह जनवरी के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सीकर के सचिव धर्मराज मीणा ने आज राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर शेखावाटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स सीकर एवं शहीद भगतसिंह विधि महाविद्यालय, जयपुर रोड, सीकर में विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन कर विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानन्द के जीवन आदर्शो को अपने जीवन में आत्मसाद्ध करने एवं संविधान के बारे में जानकारी प्रदान की। नि:शुल्क विधिक सहायता, माननीय नालसा/रालसा की योजनाओं के बारे में बताया। इस अवसर पर शहीद भगतसिंह विधि विद्यार्थियों के मध्य ÓÓयुवाओं की दशा और दिशाÓÓ विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य दिनेश चन्द शुक्ला एवं स्टॉफगण उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!