Dark Mode
बालिकाओं के साथ जीवन-कौशल सत्र का आयोजन

बालिकाओं के साथ जीवन-कौशल सत्र का आयोजन

फलोदी। रूम टू रीड इंडिया ट्रस्ट फलोदी के तत्त्वाधान में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय एस एम बी, फलोदी में बालिका शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत संस्था की कार्यकर्ता रेखा तोमर द्वारा बालिका शिक्षा कार्यक्रम से जुड़ी 86 बलिकाओं के साथ जीवन-कौशल सत्रों का आयोजन किया गया। जिसमे सुरक्षित कैसे रहें के साथ ही इंटरनेट,सोशल मीडिया और एस एम एस सत्र पर बालिकाओं के साथ बातचीत की गई जिसमे आज की दुनिया में सोशल मीडिया के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। यह वो जरिया है, जिसकी मदद से आज हम अपने दोस्तों-रिश्तेदारों की खोज-खबर भी रखते हैं। नौकरी भी पाते हैं, शॉपिंग भी करते हैं और अपना मनोरंजन भी करते हैं। इससे सुरक्षित बने रहने के लिए सोशल मीडिया पर अपनी बेहद निजी जानकारियां कभी भी पोस्ट ना करे जैसे घर का पता, फोन नंबर या फाइनेंशियल डेटा, फोटो-वीडियो ।ऑनलाइन कुछ भी ऐसा पोस्ट ना करें, जिसे आप निजी मानते हों और जिसके लीक होने से आपको कोई नुकसान हो सकता है। कार्यकर्ता रेखा तोमर द्वारा बालिकाओं को बताया गया कि हमे इसके उपयोग के साथ ही इसके फायदे ही नही देखने ही बल्कि इसके दुष्परिणामो को ध्यान में रखते हुए अपने को सुरक्षित बनाए रखने पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!