Dark Mode
महाआरती एवं भजन संध्या का आयोजन

महाआरती एवं भजन संध्या का आयोजन

सीकर। इंदोरिया फार्म हाउस कूलर फैक्ट्री धोद रोड पर गोपीनाथ गौ सेवा समिति के सदस्यों द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में  भजन संध्या का आयोजन किया गया श्री बालाजी महाराज को भजनों द्वारा रिझाया गया इस अवसर पर श्री श्री 1008 लोहार्गल पीठाधीश्वर महंत श्री अवधेशाचार्य जी महाराज द्वारा महाआरती और सभी भक्तों द्वारा महाआरती की गई सभी भक्तों द्वारा बालाजी महाराज को भोग लगाकर पंचमेवा और चूरमे का भोग भक्तों में बांटा गया सभी ने भजनों का खूब आनंद लिया और आए हुए सभी अतिथियों को दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया इसी फार्म हाउस से गौ माता की निमित्त हरा चारा की सेवा अलग-अलग गौशालाओं में गोपीनाथ गौ सेवा समिति के सदस्यों द्वारा दी जाती है सभी सदस्यों के सहयोग के लिए भी पुनः एक बार धन्यवाद इस अवसर पर गोपीनाथ गौ सेवा समिति के सदस्य एवं समस्त गौ भक्त उपस्थित रहे

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!