राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु राजस्व अधिकारियों की बैठक का आयोजन
दौसा . राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण गई दिल्ली एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दौसा द्वारा को ऑनलाईन ऑफलाईन राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
उक्त लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु मंगलवार को सुश्री प्रेमलता सैनी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दौसा की अध्यक्षता में दौसा जिले के सभी राजस्व अधिकारियों की ऑनलाईन बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सचिव सुश्री प्रेमलता सैनी द्वारा सभी रेवेन्यू अधिकारियों को पत्थरगढी सीमा विवाद नामांतरण निरोधात्मक कार्यवाही से संबंधित समस्त मामले भूमि संबंधित अन्य विवाद तथा सभी प्रकार के राजस्व विवाद पैमाईश एवं डिविजन ऑफ होल्डिंग सहित चिन्हित किये जाने हेतु निर्देश प्रदान किये गये।
उन्होंने सभी चिन्हित प्रकरणों में माननीय रालसा जयपुर के निर्देशानुसार प्रि काउन्सलिंग तथा डोर टू डोर स्टेप काउन्सलिंग कराये जाने के भी निर्देश प्रदान किये गये।
उन्होंने राजीनामा योग्य चिन्हित प्रकरणों में पक्षकारों के मध्य प्री काउंसलिंग कराए जाने हेतु पटवारी, सचिव तथा ग्राम स्तर पर कार्य करने वाले कर्मचारियों का भी सहयोग लेने के निर्देश दिए।
बैठक में रेवेन्यु प्रकरणों के निस्तारण हेतु नियुक्त नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत श्रीमती मनीषा मीणा ने भी राजस्व अधिकारियों को माननीय रालसा जयपुर के दिशा-निर्देशानुसार अधिक से अधिक प्रकरणों के निस्तारण के निर्देश दिए गए।