Dark Mode
जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव कार्यक्रम के सम्बन्ध में बैठक का आयोजन

जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव कार्यक्रम के सम्बन्ध में बैठक का आयोजन

प्रतापगढ़। माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आमजन के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। जिला कलक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव की अध्यक्षता में सूचना प्रौद्यौगिकी एवं संचार विभाग प्रतापगढ़़ में विडियो कॉन्फ्रेंसंग के माध्यम से मंगलवार को राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव कार्यक्रम के आयोजन के सम्बन्ध में बैठक ली गई। बैठक में धरियावद, अरनोद, प्रतापगढ़, छोटीसादड़ी से ब्लॉक स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी ब्लॉक पर स्थित पंचायत समिति भवन में विडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है की राजस्थान दिवस के अवसर पर लाभार्थी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन 30 मार्च, गुरूवार को जिला स्तर व सभी उपखंडों पर आयोजित किया जाएगा। आयोजन में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित व्यक्ति भाग लेंगे। बैठक में नवनियुक्त अतिरिक्त जिला कलक्टर दुर्गाशंकर मीणा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामचन्द्र बैरवा, जनजातीय क्षेत्रिय विकास विभाग के परियोजना अधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह शेखावत, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक डाॅ. टीआर आमेटा, कृषि विभाग के सहायक निदेशक गोपालनाथ योगी, जिला कोषाधिकारी जितेन्द्र कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!