Dark Mode
राष्ट्रीय युवा दिवस एवं विधिक जानकारी शिविर का आयोजन

राष्ट्रीय युवा दिवस एवं विधिक जानकारी शिविर का आयोजन

सोजत। महाविद्यालय सोजत नगर में राष्ट्रीय युवा दिवस एवं विधिक जानकारी शिविर का आयोजन राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति, सोजत द्वारा राजकीय महाविद्यालय सोजत सिटी में राष्ट्रीय युवा दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें पैनल अधिवक्ता मानवेन्द्र भाटी ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद द्वारा स्थापित आदर्शों का पालन करते हुए जीवन में आगे बढ़ने हेतु विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी। भाटी ने युवाओं को सोशल मिडिया के दुरूपयोग के बारे में, एंटी रैगिंग, जुवेनाइल जस्टिस (केयर और प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन) एक्ट, 2015 के बारे में अवगत कराया। पैनल अधिवक्ता सुश्री पुजा सोंलकी ने स्वामी विवेकानंद के वक्तव्य के बारे में बताते हुए कहा कि स्वामीजी ने कहा कि ‘‘ उठो, जागो और तब तक न रूको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जायेे’’, उन्होनें विधिक सेवा संस्थानों के बारे में, निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में, साइबर अपराध, न्यायिक क्षेत्र में केरियर के रास्तों से अवगत कराया। पैरालीगल वाॅलियन्टर हरिकिशन चैहान ने सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों का पालन करने, के बारे में अवगत कराया। इस मौके प्राचार्य श्री महेंद्र सिंह राजपुरोहित , प्रशांत शर्मा, जितेन्द्र पुरोहित, अनिल रामावत, गौतम कुमावत, भागवेंद्र, नीलू देवल महाविद्यालय के स्टाफ व विद्यार्थी कृष्णा भाटी, हितेश चौहान, जयेश चौहान व अन्य उपस्थित रहे एवं शिविर में करीब 90-100 विद्यार्थीयों ने रूचि से भाग लिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!