एक दिवसीय कैम्पस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन
श्रीगंगानगर। उपक्षेत्रीय रोजगार कार्यालय एवं मॉडल कैरियर सेन्टर द्वारा शुक्रवार को कार्यालय परिसर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई), पुलिस लाईन के सामने श्रीगंगानगर में एक दिवसीय कैम्पस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में निजी क्षेत्र के औद्योगिक संस्थान पुखराज हैल्थ केयर प्रालि, मैजिक ग्रो बायोटेक प्रालि, तन्मय इन्टरप्राइजेज् भिवाड़ी, नर्वाणा ग्रुप, रिवाड़ी, भारतीय जीवन बीमा निगम एवं एसबीआई लाईफ इन्श्योरेंस प्रालि श्रीगंगानगर द्वारा मौके पर ही बेरोजगार आशार्थियों का विभिन्न पदों हेतु प्रारिम्भक चयन किया गया। मॉडल कैरियर सेन्टर द्वारा आईटीआई संस्थान के विद्यार्थियों को कैरियर गाईडेन्स एवं भारत सरकार के रोजगार पोर्टल नेशनल कैरियर सर्विस के बारे में जानकारी दी गई। मेला समाप्ति उपरांत अधीक्षक आईटीआई एवं सहायक निदेशक, उपक्षेत्रीय रोजगार कार्यालय द्वारा नियोजकों का आभार व्यक्त किया गया।