‘‘रंगोली राजस्थान’’ प्रतियोगिता का आयोजन
टोंक । भारत सरकार के संचार मंत्रालय भारतीय डाक विभाग द्वारा आयोजित ‘‘रंगोली राजस्थान’’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर पेंटिंग कार्यशाला में भाग लिया, जिसमें टोंक पब्लिक स्कूल की कक्षा सात की छात्रा इकरा रहमानी ने कैटेगिरी तीन में प्रमाण पत्र प्राप्त किया। इस अवसर पर स्कूल के निर्देशक जावेद सतारी सहित स्कूल के अध्यापकों ने छात्रा इकरा को शुभकामनाऐं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।