सात दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा कैम्प का आयोजन
सीकर। कृष्ण सत्संग भवन, घंटाघर के पास, सीकर में श्री कृष्ण सत्संग प्रन्यास द्वारा सात दिवसीय नि:शुल्क एक्यूप्रेशर चिकित्सा कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। पंकज बियानी ने बताया कि कैम्प का उदघाटन दिनांक 25 अक्टूबर को प्रात: 9.15 बजे किया जाएगा कैम्प 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक प्रात: 9.30 बजे से सायं 6 बजे तक लगाया जाएगा। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकश्री विजेंद्र कुमार, श्रीअमित कपूर, रेखा त्रिपाठी, तल्ला सम्माई, श्री मनोज आर उलस्वार की सेवाएं उपलब्ध रहेगी। शिविर में पथरी, पीलिया, सर्वाइकल, साइटिका, माइग्रेन, लकवा, कोलेस्ट्रॉल का बढऩा, लंबाई बढऩा, ब्लड प्रेशर, कमर दर्द, घुटनो का दर्द, जोड़ो का दर्द, गठिया, यूरिक एसिड, आखों के रोग, एलजी, स्लिप डिस्क, फैटी लिवर, मिर्गी, नींद न आना, मानसिक रोग, पेट का रोग, महिला एवं पुरुष के गुप्त रोग सहित विभिन्न रोगों का उपचार किया जाएगा।