श्रमिकों की समस्याओं को लेकर श्रमिक चौपाल का आयोजन।
जमवारामगढ़ . दंतोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के क्षेत्रीय निदेशालय जयपुर द्वारा लूनियावास गोनेर रोड पर श्रमिक चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सहयोग महाशक्ति जनकल्याण संगठन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
कार्यक्रम में कृष्ण कुमार शर्मा श्रम एवं रोजगार मंत्रालय प्रतिनिधि द्वारा श्रमिकों को डिजिटल साक्षरता केंद्र सरकार की 149 योजनाएं और श्रम पोर्टल, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना और राज्य सरकार की शहरी क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना, खाद्य सुरक्षा योजना, किसानों के लिए तारबंदी योजना एवं भारत सरकार एवं राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। और योजनाओं के जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में महाशक्ति जन कल्याण संगठन से कुंदन शर्मा ने बताया कार्यक्रम में लगभग 200 श्रमिकों को प्रशिक्षण दिया गया और श्रमिकों के सवालों का संतोष पूर्वक तरीके से जवाब दिया गया