श्री पार्श्वनाथ मंडल विधान पूजन का आयोजन
मदनगंज किशनगढ़। निकटवर्ती ग्राम दादिया के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर मे शुक्रवार को संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना से विधान पूजन का आयोजन किया गया। मंदिर में प्रातः मूलनायक भगवान पार्श्वनाथ के अभिषेक व शांतिधारा की गई। तत्पश्चात श्री पार्श्वनाथ मंडल विधान पूजन किया गया। विधान पुण्यार्जक चांददेवी, गजेंद्र कुमार, लोकेश, हार्दिक, हितांश, जांझरी परिवार थे। विधान पूजन में श्रावक श्रविकाओ ने भक्ति भाव से अर्घ्य समर्पित किए। इस दौरान सारसमल झांझरी, निर्मल झांझरी, महावीर गंगवाल, नरेश झांझरी, संजय झांझरी, लोकेश झांझरी, पंकज पहाड़िया, विमल गंगवाल, कमला, सुनीता, रेखा, चंचल गंगवाल, अंतिमा झांझरी सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद थे।