श्रीमद्देवीभागवत कथा का आयोजन 22 मार्च से
दौसा . चैत्र नवरात्र में धर्मसंघ पीठपरिषद आदित्यवाहिनी दौसा द्वारा हिन्दू नववर्ष चैत्र नवरात्र में दिनांक 22 मार्च से 31 मार्च तक राष्ट्र के सर्वविध उत्कर्ष की मंगलकामना पूर्वक भूकम्प व महामारी इत्यादि दैवीय प्रकोपों से रक्षार्थ व भविष्य में संभावित विश्व युद्धादि की विभीषिकाओं से भगवती दुर्गा की अनुकम्पा प्राप्ति व सुरक्षा की भावना से श्रीमद्देवीभागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 28 फ़रवरी को श्रीसीताराम जी मंदिर परिसर बारादरी के प्रांगण में धर्मसंघपीठपरिषद आदित्यवाहिनी दौसा की बैठक सम्पन्न हुई । बैठक में 22 मार्च से प्रारम्भ होने जा रही श्रीमद्देवीभागवत कथा के सफल आयोजन के विषय में मन्त्रणा की गई। इसमें गणेश निमंत्रण , मंगल कलश यात्रा की रूप रेखा, यात्रा का मार्ग, इत्यादि अनेक बिन्दुओं पर चर्चा की गई।
चैत्र नवरात्र में 22 मार्च से प्रारम्भ होने वाली श्रीमद्देवीभागवत कथा को पूर्ण वैदिक शास्त्रोक्त परम्परा से सम्पादित करने के लिए धर्माचार्य परमेश्वर गंगावत एवं काशी परम्परा के 5 अन्य विद्वान पधारेंगे।
बैठक में लक्ष्मीकान्त शर्मा, लक्ष्मीनारायण मीना, विनय जैन, गोकुलेंद्र शर्मा, नवलकिशोर शर्मा, उमेश सिंघा, राजेश गंगावत भांकरी, रमाकान्त चौकडायत, ख़ुशीराम माठा, नरेंद्र शर्मा , सूरज शर्मा , नवीन शर्मा , संतोष शास्त्री, मनोज मलिक , आशीष हरितवाल, अमित शर्मा, नवल किशोर शर्मा , अरुण देव शर्मा , पंडित बलराम मिश्रा , प्रवीण शर्मा , पवन शर्मा ,सारांश कौशिक सहित अनेक गणमान्यजन व आदित्य वाहिनी दौसा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।