Dark Mode
खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

मदनगंज किशनगढ़। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव पर श्री मुनिसुव्रतनाथ नवयुवक मंडल द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आर के कम्युनिटी सेंटर में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन अध्यक्ष सुधीर जैन ने भगवान महावीर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। मंडल अध्यक्ष संजय पांडया ने बताया कि प्रतियोगिता में चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़, 100 मीटर रेस, बोरा दौर, तीन टांग दौड़, पानी की बोतल भरो आदि प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें बालक बालिकाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम में संजय पांडया, मनोज वेद, अंकित पाटोदी, धीरज पाटोदी, अभिषेक बोहरा, ऋषि गोधा, विभा पाटोदी, एनी बोहरा, मोना पांडया, कम्मू पांड्या, नैना बाकलीवाल, कोमल बाकलीवाल, सोनाली गोधा, दीपिका गोधा, नेहा पाटोदी, सिंपल बाकलीवाल, अंजना पाटनी, हेनी गोधा, पूजा बेद आदि सदस्य मौजूद थे। सोमवार को आरके कम्युनिटी सेंटर में प्रातः 10 बजे से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!