राज्य स्तरीय स्किल एग्जिबिशन कंपटीशन का आयोजन
डीडवाना. राज्य स्तरीय स्किल एग्जिबिशन कम कंपटीशन का आयोजन सिपेट परिसर जयपुर में राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर की और से समग्र शिक्षा में व्यावसायिक शिक्षा गतिविधियों के तहत आयोजित राज्य स्तरीय स्किल एग्जिबिशन कंपटीशन का आयोजन हुआ जिसमें अन्य विद्यालय की कक्षा 12th की हेल्थ केयर ट्रेड की छात्रा आयुष राठौर व आईटी ट्रेड की छात्र उर्मिला बेरवाल ने भाग लिया। जिसमें हेल्थ केयर ट्रेड में राज्य स्तर पर आयुषी राठौर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । इस कार्यक्रम में उपस्थित शासन सचिव नवीन जैन ने आयुषी राठौर के द्वारा बनाये गए मॉडल हीमोडायलिसिस की प्रशंसा तथा प्रशंसा पत्र एवं स्मृति चिन्ह देखकर छात्रा को सम्मानित किया एवं विद्यालय में पहुंचने पर छात्रा आयुषी राठौर एवं उर्मिला बेरवाल का प्रधानाचार्य सुनीता सोनी के द्वारा अभिनंदन एवं सम्मान किया।इस अवसर पर शाला स्टाफ हनुमान बिदावत पंकज चौधरी एवं व्यावसायिक प्रशिक्षक जावेद कोटवाल उपस्थित रहे।