उपखण्ड स्तरीय जन सुनवाई का आयोजन
मदनगंज किशनगढ़। उपखण्ड स्तरीय जन सुनवाई का आयोजन पंचायत समिति किशनगढ़ (सिलोरा) के वी.सी कक्ष में जिला कलक्टर अजमेर भारती दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। जनसुनवाई में उपखंड अधिकारी सुनील कुमार चौहान, तहसीलदार शैतान सिंह यादव, जरनैल सिंह पुलिस उप अधीक्षक वृत किशनगढ़ ग्रामीण व समस्त जिला स्तरीय व ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहें। जन सुनवाई के दौरान आमजन द्वारा प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर राहत दिलवाये जाने हेतु निवेदन किया गया। उपखण्ड स्तरीय जन सुनवाई के दौरान 53 प्रकरण प्राप्त हुए। 02 प्रकरणों का निस्तारण किया गया व शेष प्रकरणों में जिला कलक्टर, अजमेर एवं उपखण्ड अधिकारी किशनगढ़ ने संबंधित विभाग के अधिकारी को हस्तान्तरित कर उक्त प्रार्थना पत्रों पर नियमानुसार शीघ्र कार्यवाही कर आमजन को राहत पहुंचाने हेतु निर्देशित किया गया। समस्त विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करने व आमजन को उनके विभाग में चल रही फल्गशिप योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कर लाभान्वित करने हेतु निर्देश प्रदान किये गये।
जन सुनवाई में ये आई शिकायते
बांदरसिंदरी चौराहे पर भारी जाम, पर्यावरण रोड से कालीडूंगरी सुबह व शाम को जाम, पुलिस की गश्त व ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ाई जाए, नामांतरण की शिकायत, पटवारी, गिरदावर निर्धारित स्थान पर नहीं मिलते पाबंद किए जाएं, नरेगा श्रमिकों का समय सुबह 8 की जगह सर्दी को देखते हुए 10 से 5 किया जाए, नरेगा में अधिकारियों की मनमर्जी चल रही है सुधार किया जाए, श्रमिकों की रेट 220 रुपए है लेकिन आधी रेट से भी कम दिया जा रहा है, किसानो की बिजली सप्लाई फरवरी माह तक विशेष रूप से दिन के समय की जाए, पीक अवर्स सप्लाई सुबह शाम की बिना कटौती के सुनिश्चित करें, किसानों के जले हुए ट्रांसफार्मर को 24 घंटे में बदलने की व्यवस्था करवाए, जिन किसानों के कुए के कनेक्शन के डिमांड नोटिस जारी हो गए हैं उनके कनेक्शन 15 दिन में करवाया जाए, जल जीवन मिशन के कामों में गड़बड़ियों की शिकायतें प्राप्त तुरंत दुरुस्त करवा कर ठेकेदार को पाबंद करें जहां काम पूरे हो गए हैं ग्राम समिति को हैंड ओवर करके सप्लाई सुचारू रूप से चालू करवाए, पूरे विधानसभा क्षेत्र में हेडपंप खराब पड़े हैं ठीक करवाए, किशनगढ़ क्षेत्र में तालाबों में बारिश कम होने की वजह से पानी कम आया है उसकी वजह से आने वाली गर्मियों में पानी की गांव व शहरी क्षेत्र में भारी की किल्लत रहेगी उससे निपटने के लिए अभी से ड्राफ्ट तैयार करें जहां बीसलपुर पानी व्यवस्था नहीं है वहां टैंकर सप्लाई सुनिश्चित करें, शहरी/ग्रामीण क्षेत्र में काफी जगह पर कम प्रेसर की भारी शिकायतें मिली है बूस्टर व्यवस्था करके जनता को राहत दें, विधानसभा क्षेत्र में रोड के किनारे विलायती बबूल ने रोड को घेर रखा है कोहरे की वजह से एक्सीडेंट का खतरा रहता है साफ करवाए, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में पेचवर्क जहां उधडी सड़के हैं वहां करवाया जाए, परासिया फाटक से नए बस स्टैंड तक जहां पुलिया बनाई है वहां ठेकेदार द्वारा अधूरा छोड़ दिया गया है वहां सुरक्षा दीवार बनवाएं, जगह-जगह इसी रोड पर स्पीड ब्रेकर है वहां जेब्रा लाइन/संकेतक बोर्ड लगाए पिछले दिनों कहीं एक्सीडेंट हुए है, इसी रोड की रोड लाइट जो घटिया किस्म की लगने के कारण 6 महीने में ही खराब हो गई पूरा शहर सारी रात अंधेरे में रहता है इसमें भारी धांधली हुई है जो रोड लाइट पीडब्ल्यूडी ने करवाया और नगर परिषद को हैंड आवर करने से पहले ही खराब हो गई इसमें गड़बड़ी हुई है जांच हो अभी इस पर कमेटी बिठाई जाए। विधानसभा क्षेत्र के अनेक जगह पर अधूरे काम पड़े हैं उन्हें चालू करवाए जाय, पट्टे संबंधित शिकायतें मिली है राहत प्रदान करावे, हमीर सागर तालाब में जलकुंभी को हटाई जाए, नगर परिषद किशनगढ़ की सीवरेज लाइन कहीं जगह और फ्लो होता है बारिश में और ज्यादा होने की संभावना है ठेकेदार को पाबंद करें और उसकी प्रॉपर मॉनिटरिंग की जाए, शहर के अविकसित पार्कों की नगर परिषद द्वारा प्लान तैयार करके, विकसित करवा शहर की सुंदरता बढ़ाएं, शहर में सफाई व्यवस्था प्रणाली दुरुस्त करें, नालियों की सफाई नहीं हो रही बड़ी संख्या में शिकायतें मिल रही है, पूरे ब्लॉक में सीएचसी में डॉ व नर्स की व्यवस्था नहीं है दवाई एक्सपायरी हो रही है, कोई सार संभाल नहीं है। प्राइवेट जितनी भी लैब है मनमानी दर वसूल कर रहे हैं जांच करवाई निश्चित दर के लिए निर्देशित करे। सोनोग्राफी की मशीन बंद पड़ी है मरीज परेशान होते हैं। सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो। गायनिक वार्ड में विशेष डॉ नर्स स्टेज की ड्यूटी लगाकर 24*7 तैनात रखें। मुख्यमंत्री निशुल्क दवा को पहले से जांच कर स्टाक रखे, मेडिकल वाले मनमानी दर लेते हैं कुछ डॉ की संलिप्ता भी सामने आई है शिकायतें मिली।
जनसुनवाई में टूटी फूटी सड़के पुनर्निर्माण करने की मांग
ढाणी पुरोहितान मोड़ से खोड़ा गणेश मंदिर तक अजमेर विकास प्राधिकरण की टूटी-फूटी सड़क के चलते आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा नेता महेंद्र पाटनी ने किशनगढ़ पंचायत समिति, सिलोरा में किशनगढ़ उपखंड की जनसुनवाई में अध्यक्षता कर रही जिला कलेक्टर व ए.डी.ए. की अध्यक्ष भारती दीक्षित को ज्ञापन देकर ढाणी पुरोहितान मोड़ से खोड़ा गणेश मंदिर तक की सड़क वर्तमान में खुर्द बुर्द हो जाने से जनहित में पुनर्निर्माण की अविलंब जरूरत है। श्री पाटनी ने खोड़ा गणेश मंदिर तक सड़क निर्माण करने की मांग की है।