Dark Mode
 अलौकिक श्रंगार व विराट भजन संध्या का आयोजन

 अलौकिक श्रंगार व विराट भजन संध्या का आयोजन

 
रतनगढ़ । स्थानीय पण्डितपुर में स्थित परमहंस शिवालय में गत रात्रि विराट भजन संध्या का आयोजन हुआ। गायक कलाकार प्रभाकर शर्मा की गणेश वंदना से शुरू हुए कार्यक्रम में सन्त गंगानाथ जी के सानिध्य में सुप्रसिद्ध गायकार अरविंद इंदौरिया, किरण शर्मा ने भगवान भोलेशंकर के भजनों की प्रस्तुति दी।कार्यक्रम से पूर्व दिन में पण्डित वेदव्यास के आचार्यत्व में भगवान भोलेनाथ का रूद्राभिषेक किया गया तथा भव्य अलौकिक श्रंगार कर महाआरती की गई। इस वर्ष भी लगातार 2 माह तक रोजाना भव्यश्रंगार व आरती का आयोजन करवाया जा रहा है। कार्यक्रम में आयोजक पुजारी पवन व गोपाल हरितवाल ने विशिष्ट अतिथियों का तिलकार्जन दुपट्टा व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।अतिथियों में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धर्मवीर पुजारी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शिवभगवान कम्मा,भागिरथ सिंह राठौड़, पवन सिंह कुसुमदेसर, कल्याण सिंह शेखावत, अरविंद चाकलान, जिला मंत्री कुमाराम ढुकिया आदि प्रमुख रहे। कार्यक्रम में प्रकाश पारीक, रामकिशन माटोलिया मनोज हरित, हरिओम स्वामी, हनुमान सिंह शेखावत, शशि कुमार गोड़,भरत वर्मा सहित बड़ी सँख्या में महिला व पुरूष उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!