थारपारकर संवर्धन गोष्ठी व प्रतियोगीता का आयोजन
ओसिया। क्षेत्र के बारा खुर्द ठा. सवाईसिंह पशु चिकित्सा उपकेंद्र पर सरकार द्वारा थारपारकर वंशावली चयन योजना के तहत गोष्ठी व बछड़ा बछड़ी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता समन्वयक डॉ दसरथ सिंह राठौड़ ने करते हुए थारपारकर वंशावली चयन परियोजना की विधिवत जानकारी दी व इस परियोजना से पशुपालकों को मिलने वाले आर्थिक लाभ के बारे में बताया व भारत में इस नस्ल की बढ़ती लोकप्रियता के बारे में जानकारी दी वही मार्गदर्शन व निर्णायक के रूप में चिकित्सा अधिकारी डॉ बी आर चौधरी व ओसियां नोडल अधिकारी महेंद्र सिंह खेतासर पशुधन निरीक्षक ओमप्रकाश चौधरी ने भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन व रुपरेखा पर्यवेक्षक कमलेश जाखड़ द्वारा तैयार की गई व उनके द्वारा ओसियां में परियोजना की प्रगति के बारे में बताया गया। डॉ चौधरी ने अच्छे थारपारकर बुल, भारत पशुधन ऐप, पशुओं में होने वाली बीमारियो के लक्षण उपचार बांझपन निवारण आदि की विस्तृत जानकारी दी व प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी ने प्रत्येक घर में एक थारपारकर नस्ल की गाय को पालने , दुग्ध मापन तथा क्षेत्र में परियोजना की प्रगति से अवगत करवाया । डॉ महेंद्र सिंह द्वारा विभाग की अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई। बछड़ा प्रतियोगिता में क्रमश: रुपाराम साई,भूराराम दर्जी, घेवरराम भाकर व बछड़ी प्रतियोगिता में क्रमशः अर्जुनराम खीचड़, हरजीराम भाकर, अन्नाराम भाकर, ने प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया प्रथम को तीन हजार द्वितीय को दो हजार तृतीय को एक हजार तथा आठ पशुपालकों को सांत्वना राशि के रूप में पांच सौ रुपए व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । वही पशुधन निरीक्षक अशोक गोदारा चांद्रख प्रकाश गोरचिया,दिनेश हुड्डा,ओमप्रकाश,ने सहयोग किया इस मौके पर दीपाराम, बलदेवराम, किशना, नरपतराम दर्जी,देवीसिंह, श्यामलाल,चुनाराम, बाबूराम,जसवंतराम, बगताराम,जेठाराम, अचलसिंह, उगमसिंह, धनसिंह, मूलसिंह ,जेठूसिंह,राजू सिंह सहित अनेक संख्या में पशुपालक उपस्थित रहे।