Dark Mode
स्किल इंडिया कॉम्पिटिशन का आयोजन

स्किल इंडिया कॉम्पिटिशन का आयोजन

बारां। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में शुक्रवार को स्किल इंडिया कॉम्पिटिशन 2026 का आयोजन किया गया। संस्थान उप निदेशक (प्रशिक्षण) महेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कुल 292 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। जिनमें से 162 अभ्यर्थियों ने सक्रिय रूप से परीक्षा में भाग लेकर अपने कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान अभ्यर्थियों ने 39 विभिन्न प्रकार की स्किल्स (कौशल श्रेणियों) में परीक्षा दी। इस अवसर पर अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन करने के लिए बड़ी संख्या में अभिभावक एवं परिवारजन भी संस्थान में उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में कौशल विकास को बढ़ावा देना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना रहा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!