Dark Mode
पोषण अभियान के अंतर्गत महिलाओं के लिए प्रशिक्षण का आयोजन

पोषण अभियान के अंतर्गत महिलाओं के लिए प्रशिक्षण का आयोजन

सीकर। जिले के श्रीमाधोपुर कृषि विज्ञान केंद्र, अरनिया द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह 2023 के अंतर्गत एक दिवसीय कृषक महिला प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। केंद्र के उद्यान वैज्ञानिक डॉ. महेश चौधरी ने बताया कि इसका उद्देश्य सुपोषित भारत, साक्षर भारत, सशक्त भारत पर केंद्रित विषय-वस्तु के माध्यम से पोषण संबंधी समझ को बढ़ावा देना है। सितंबर माह सब्जियां बोने का सबसे उत्तम समय होता है। पोषण वाटिका में लगी सब्जियां कम लागत में तो तैयार होती ही है साथ ही यह कीटनाशकरहित यानि पूरी तरह जैविक होती है। डॉ. महेश चौधरी ने बताया कि सब्जियों और फलों की गृह वाटिका लगाकर हम न केवल भौतिक तथा आर्थिक उपलब्धता को सुनिश्चित करते हैं साथ ही साथ सप्लाई चेन के दौरान होने वाली क्षति की संभावना को भी खत्म कर सकते हैं। सहायक कृषि अधिकारी सतपाल यादव ने बताया कि बाजार में मिलने वाली सब्जियों और फलों में विभिन्न प्रकार के रसायनों का प्रयोग किया जाता है, जो मानव स्वास्थ्य पर विपरीत असर डालते हैं। जबकि गृहवाटिका में पैदा होने वाले फल-सब्जियां इन रसायनों के कुप्रभावों से बची रहती हैं। कृषि पर्यवेक्षक ओमप्रकाश यादव ने प्रशिक्षणार्थियों को बताया गया कि मौसम के अनुसार खानपान न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद है बल्कि हमारी आर्थिक स्थिति के लिए भी बेहद लाभकारी है वर्तमान परिवेश में संभवत अपने परिवार के जरूरत के लायक फल सब्जी जैविक तरीके से गृह वाटिका में ही होगा आनी चाहिए ताकि हमें मिलने वाला भोजन न सिर्फ शुद्ध हो बल्कि रसायन मुक्त हो। सभी को पौष्टिक आहार मिले इसके लिए सभी महिला कृषकों को किचन गार्डनिंग के लिए विभिन्न सब्जियों के बीज भी केंद्र की ओर से उपलब्ध करवाये गये। प्रशिक्षण में 80 से अधिक महिलाओं व छात्राओं ने भाग लिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!