मंडेलिया महाविद्यालय में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन*
पिलानी . इंद्रमणि मंडेलिया शिक्षा निकेत महाविद्यालय, पिलानी,में टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज की ओर से "रोजगारोन्मुख ट्रेनिंग कार्यक्रम " का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य ट्रेनर एवं वक्ता के रूप में टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज की ओर से आए अनंत कात्यायनी ने बताया कि लगभग 1 महीने तक चलने वाले इस ट्रेनिंग कार्यक्रम में विद्यार्थियों को गणित रिजनिंग एवं अंग्रेजी विषय को इस ढंग से पढ़ाया जाएगा जिससे वे इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अपना कैरियर बना सकें, उन्हें वर्तमान युग के अनुसार कौशल युक्त शिक्षा देना ही इस ट्रेनिंग कार्यक्रम का उद्देश्य है।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ अशोक कुमार ने कहा कि वर्तमान युग तकनीक व कौशल का युग है अतः विद्यार्थी खुद को तकनीक से जोड़कर नए रोजगार तलाश सकते हैं।
महाविद्यालय उप प्राचार्या डॉक्टर दीप्ति कौशिक ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज को धन्यवाद देते हुए कहा की अधिक से अधिक विद्यार्थी इस ट्रेनिंग कार्यक्रम का हिस्सा बने और लाभ उठाएं। इस अवसर पर महाविद्यालय सचिव अर्चना शर्मा ,मंडेलिया स्कूल प्राचार्या डॉ. स्मितांजलि मिश्रा, व्याख्याता सोनिया माथुर ,नितेंद्र पाठक डॉ. त्रिवेणी, डॉक्टर सावित्री, दिनेश जांगिड़, संदीप सैनी, कैप्टन विजेंद्र सिंह, कैलाश चंद सैनी गोविंद वर्मा, परवीन जयश्री जांगिड़ प्रमोद शर्मा मनीषा सैनी सुरेश हमीनपुर, गोविंद वर्मा सहित समस्त महाविद्यालय स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।