सी ओ एल एस कंप्रेशन ओनली लाईफ सपोर्ट के ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन
सीकर। लायन्स क्लब सीकर सनराइज एवं जैन सी पी आर ट्रेनिंग सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में आज राजकीय कन्या महाविद्यालय में सी ओ एल एस कंप्रेशन ओनली लाईफ सपोर्ट के ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमे बालिकाओं एवम् फैकल्टी सदस्यों को जीवन रक्षक ट्रेनिंग दी गई। दीप प्रज्वलन से प्रारंभ हुए कार्यक्रम में सर्व प्रथम महाविद्यालय प्राचार्य डॉ किशन सिंह शेखावत ने सभी अतिथियों का पुष्प हार से स्वागत किया तत्पश्चात लायंस क्लब सीकर सनराइज की अध्यक्ष एम जे एफ लायन डॉ संपत्ति मिश्रा ने ट्रेनिंग की रूपरेखा एवम् उद्देश्य के बारे में विस्तार से बताते हुए बालिकाओं से कहा कि यहां से सीखकर आप पूरे समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य करेगी ऐसी आपसे अपेक्षा है। लायन डॉ वी के जैन ने सी पी आर के बारे में विस्तार से बताया,उन्होंने बालिकाओं को हल्के फुल्के अंदाज में ट्रेनिंग देते हुए कई प्रश्न भी पूछे व सही जवाब देने वाली बालिकाओं को पारितोषिक भी दिया। तत्पश्चात प्रोजेक्ट चेयरपर्सन सीनियर स्पेशलिस्ट डॉ एन डी मिश्रा एवम् एस के मेडिकल कॉलेज की असोसिएट प्रोफेसर लायन डॉ प्रियंका मिश्रा ने सभी फैकल्टी मेंबर्स एवम् विद्यार्थियों को मेनिकिन (डमी)पर सी पी आर का प्रायोगिक अभ्यास करवाया। कार्यक्रम में महावीर,गौरव,आरती एवम् महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्य उपस्थित रहे।