दो दिवसीय छात्रा जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
रतनगढ़। राजकीय जालान कॉलेज में महिला प्रकोष्ठ के तत्वाधान में दो दिवसीय छात्रा जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन प्रो कल्याण सिंह चारण की अध्यक्षता में शुरू हुआ कार्यक्रम की संयोजक प्रो सौम्या वशिष्ठ ने महिला सुरक्षा के कानूनों की जानकारी दी,प्रो कल्याण सिंह चारण ने छात्राओं को अशिक्षित महिलाओं को जागरूक बनाने को कहा
इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए जिसमें एकल नृत्य और म्यूजिकल चेयर मुख्य रहा,कार्यक्रम में प्रो रेखा शर्मा, प्रो मनीषा,प्रो आशा वर्मा, प्रो मरियम बानो निर्णायक मंडल में रही,पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लक्ष्मी कंवर भी उपस्थित रहीं प्रीति,रचना,स्नेहलता पूनम आदि बड़ी संख्या में छात्राओं ने भागीदारी की